फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहड़ा पुरवां में दो पक्षों के बीच पथराव, फोर्स तैनात

Sun, 25 Oct 2015 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पूर्व मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद में रविवार को तलवार और लाठी डंडों से लैस युवकों ने मेहड़ा पुरवां में मकान पर हमला बोल दिया। बचाव में दूसरे पक्ष ने भी पथराव किया, जिसमें दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सांप्रदायिक विवाद की सूचना पर भारी फोर्स के साथ डीएम, एसपी मौके पर पहुंचे। किसी तरह लोगों को शांत कराया। करीब दो घंटे तक पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा।
पुलिस ने महिला समेत चार लोगाें को हिरासत में ले लिया है।
मेहड़ा पुरवां कांशीराम आवासीय योजना स्थित परिसर में दुर्गा प्रतिमा रखी गई थी।
शुक्रवार को युवक मूर्ति विसर्जन में गए थे। इस दौरान डांस करने को लेकर विकास और मोनू में मारपीट हो गई। बाद में कुछ लोगों ने विकास के घर तोड़फोड़ भी कर दी।
विज्ञापन

इसी विवाद में महुआरी गांव का शहनवाज भी घायल हो गया था। मारपीट का बदला लेने के लिए शहनवाज अपने साथियों के साथ रविवार को कांशीराम आवास पहुंचा और विकास पक्ष के भोला के घर पथराव शुरू कर दिया।
दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। पथराव से रमजान और सलीम घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
बवाल बढ़ता देख डीएम अनिता श्रीवास्तव, एसपी डॉ.मनोज कुमार, एडीएम वित्त, प्रशासन, एसडीएम, सीओ सदर, सीओ रुद्रपुर और फोर्स के साथ पीएसी पहुंची।
पुलिस ने चारों तरफ से कांशीराम आवास परिसर को घेर लिया। उपद्रवी पुलिस को देखकर भागने लगे। तनाव को देखते हुए एसपी ने कांशीराम आवास के कई घरों में तलाशी कराई। पुलिस ने जुबैैदा खातून, भोला, प्रवीन और सोनू को हिरासत में ले लिया।
कांशीराम आवास परिसर दो घंटे तक पुलिस छावनी में तब्दील रहा। कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है।
एसपी डॉ.मनोज कुमार ने बताया कि विसर्जन में हुई मारपीट के रियेक्शन में दोबारा बवाल हुआ है। कई लोग हिरासत में है, पूछताछ चल रही है। नामजद आरोपियों सहित अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया जा रहा है। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें