फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे के दौरान दियारा में पकड़ी गई कच्ची शराब की फैक्ट्री

Tue, 21 Feb 2017 05:53 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पुलिस को देख कच्ची शराब के धंधेबाज भाग खड़े हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। दियारा में संचालित हो रही कच्ची शराब की मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस को देख कच्ची शराब के धंधेबाज भाग खड़े हुए। मौके से करीब 20 हजार लीटर कच्ची शराब बरामद हुआ। 500 क्विंटल लहन पुलिस ने नष्ट किया। यह कार्रवाई मऊ और देवरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने की। मऊ जिले के मधुबन थाना के चक्की मुुसाडोही में कच्ची शराब का धंधे बड़े पैमाने पर होता है। यहां जाने के लिए सिर्फ देवरिया के मईल थानाक्षेत्र से रास्ता है।
विज्ञापन


चुनाव में खपाने के लिए बड़े पैमाने पर कच्ची शराब तैयार कर रखा था। सोमवार को मऊ जिले के मधुबन के इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह, देवरिया के मईल थानाध्यक्ष अजय ओझा, भलुअनी के इंस्पेक्टर अंशुमान यदुवंशी, बरहज थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा मयफोर्स के साथ दियारा में पहुंचे। पुलिस को देख चक्की मुसाडोही में मौजूद शराब कारोबारी नदी के रास्ते भाग निकले। पुलिस करीब चार घंटे तक दियारा में जमी रही।

पुलिस ने दर्जनों शराब की भट्ठियों को नष्ट कर दिया। पुलिस ने करीब 20 हजार लीटर कच्ची शराब बरामद किया और लहन नष्ट किया। पुलिस ने मौके से शराब बनाने का उपकरण भी बरामद किया। मईल एसओ अजय ओझा ने बताया कि शराब और लहन मौके पर नष्ट कर दिया गया लेकिन   शराब के धंधेबाज पकड़ में नहीं आए। गौरतलब है कि मऊ के मधुबन जिले के चक्की मुसाडोही में बनने वाली कच्ची शराब  गोरखपुर, देवरिया, मऊ समेत कई जिलों में भेजी जाती है। चुनाव में मांग को देखते हुए करीब 20 हजार लीटर तक शराब तैयार हुआ था लेकिन पुलिस की छापामारी से कच्ची शराब के धंधेबाजों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें