फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया के युवक की दिल्ली में हत्या

Sat, 03 Sep 2016 10:51 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
बघौचघाट। देवरिया के बघौचघाट इलाके के एक युवक की दिल्ली में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की रात हुई घटना की जानकारी घरवालों को मिली। सूचना मिलने पर परिवार के लोग दिल्ली रवाना हो गए। वहीं, युवक की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



बघौचघाट, गोपलही गांव के सुरेंद्र तिवारी का 27 वर्षीय बेटा अवधेश दिल्ली में रहकर वॉचमैन की नौकरी करता था। रोज की तरह शुक्रवार की रात को वह ड्यूटी से लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। परिवारवालों को घटना की जानकारी दिल्ली में रह रहे अवधेश के चचेरे भाई ने दी। घटना की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।

मां बुनकला देवी और पत्नी रागिनी का रो-रोकर बुरा हाल है। अवधेश के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। बेटे की हत्या की सूचना पर सुरेंद्र तिवारी और कई अन्य लोग दिल्ली के लिए रवाना हो गए। देर रात तक उनके दिल्ली पहुंचने की संभावना है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें