फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की लापरवाही से नवजात की मौत, हंगामा

Tue, 12 Apr 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
बनकटा पीएचसी पर पुरूष स्टाफनर्स को बंधक बनाए लोग
विज्ञापन
बनकटा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान लापरवाही के कारण नवजात बच्चे की मौत हो गई। इससे नाराज तीमारदारों ने हंगामा किया और स्टाफ नर्स को बंधक बना लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रसूता की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भाटपाररानी थाना क्षेत्र के टीकमपार गांव निवासी आनंद कुमार सिंह की पत्नी पुष्पा को सोमवार की रात प्रसव पीड़ा हुई। घर वाले उसे लेकर बनकटा पीएचसी पर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। मंगलवार को सुबह करीब 11 महिला ने नवजात बच्चे को जन्म दिया, जो मरा हुआ था। आरोप है कि लापरवाही के चलते नवजात की मौत हुई है। इसकी जानकारी होने पर तीमारदार भड़क गए। कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। नाराज लोगों ने स्टाफ नर्स और एएनएम को अस्पताल में बंधक बना लिया।

सूचना पर एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को शांत करा कर्मचारियों को मुक्त कराया। प्रसूता का बिगड़ती हालत देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में हंगामा होने की वजह से रोगियों और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। तीमारदारों का आरोप है कि बार-बार कहने के बाद महिला को डॉक्टर रेफर नहीं कर रहे थे। डॉक्टर और कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से नवजात बच्चे की मौत हुई है। एसओ ने बताया कि नवजात की लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएचसी के प्रभारी डॉक्टर श्याम कुमार, स्टाफ नर्स धुरेन्द्र पांडेय और एएनएम रेखा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें