फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख गाड़ी छोड़ भागे पशु तस्कर

Sat, 19 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
पुल‌िस काे देखकर पशु तस्‍कर फरार - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
देवरिया के रामपुर कारखाना नौतन हथियागढ़ के पास गुरुवार की रात पुलिस ने घेराबंदी कर पशुओं से लदी पिकअप पकड़ी है। पशु तस्कर गाड़ी लेकर बिहार जा रहे थे। धरपकड़ में तस्कर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है। पिकअप से आठ पशु बरामद हुए हैं। अज्ञात तस्करों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
गुरुवार की देर रात एसओ देवेंद्र विक्रम सिंह साथी पुलिसकर्मी शैलेश, जितेंद्र, नरेंद्र के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे।   नौतन हथियागढ़ के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से पशुओं के बिहार जाने की सूचना दी। तस्करी के सूचना पर एसओ ने घेराबंदी शुरू की। पुलिस की गाड़ी देखकर तस्कर पिकअप को कुछ दूर पर खड़ी कर भाग निकले।
विज्ञापन
थानेदार ने सिपाहियों के साथ खोजबीन की। लेकिन रात होने के कारण आरोपी तस्कर फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर थाने आई। गाड़ी से आठ पशुओं को बरामद किया गया। दो जानवरों की हालत गंभीर थी। 
विज्ञापन

पुलिस अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। एसओ देवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि पशुओं से लदी पिकअप तस्करी के लिए बिहार जा रही थी। घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ने की कोशिश की गई। लेकिन वह मौके से फरार हो गए। गाड़ी के नंबर और मुखबिर के जरिए पशु तस्करों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें