फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में तेरह पर मुकदमा

Mon, 26 Oct 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम आवास में पथराव और बवाल करने वाले तेरह आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों तरफ से पुलिस ने कार्रवाई की है। नामजद आरोपियों की पुलिस तलाश की जा रही है। चार लोगों को पुलिस ने पहले ही हिरासत में रखा था।
विज्ञापन

मेहड़ापुरवां कांशीराम आवासीय योजना में मूर्ति बिसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच बवाल हो गया था। रविवार को कांशीराम आवास में दर्जन भर युवक तलवार और असलहे के साथ पहुंचे और भोला के घर पथराव  कर दिया था।
भोला ने कोतवाली में तहरीर दी कि अरबाज सहित सात नामजद और अज्ञात लोगों ने विसर्जन में हुए बवाल को लेकर उनके घर पर पथराव कर दिया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा और 7सीएलए के तहत केस दर्ज किया है। जबकि दूसरे तरफ से खुदैजा की तहरीर पर भोल सहित अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चार लोगों केे पहले ही हिरासत में ले रखा था। दोनों तरफ से केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों तरफ से तेरह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अज्ञात लोगों का नाम प्रकाश में लाया जाएगा।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी है। हिरासत में लिए गए लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। कांशीराम आवास पर पुलिस नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें