फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक, पत्नी समेत 8 पर केस

Sat, 21 Nov 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाचार्य और उनके भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने कॉलेज के प्रबंधक (मठ के महंत), कार्यवाहक प्रधानाचार्य समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रबंधक और कार्यवाहक प्रधानाचार्य से घंटों पूछताछ की।
विज्ञापन

बलिया, फेफना के खलीलपुर गांव निवासी रामजीत सिंह स्वामी देवानंद इंटरमीडिएट कॉलेज मठ लार में प्रधानाचार्य थे। प्रबंधकीय विवाद में दो वर्ष पूर्व उन्हें पद से हटा दिया गया था। मामला हाईकोर्ट में लंबित था।
वहीं प्रधानाचार्य का पत्नी राजश्री सिंह से अलगाव का मामला भी चल रहा था। इस बीच प्रधानाचार्य पर दो बार जानलेवा हमला भी हुआ था। कॉलेज में विवाद गहराने के बाद वह अपने गांव से कॉलेज आते-जाते थे।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए बड़े भाई विजय बहादुर सिंह को साथ लेकर चलते थे। बृहस्पतिवार को कॉलेज से घर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने लार थाना क्षेत्र के रेवली ढाले के समीप प्रधानाचार्य और उनके भाई को गोलियों से भून दिया।
 इस मामले में पुलिस ने विजय बहादुर सिंह की पत्नी बिंदु सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेज के प्रबंधक भगवान गिरी, कार्यवाहक प्रधानाचार्य शत्रुघ्न तिवारी, शिक्षक गजेन्द्र चौबे, सेवक सुबाष यादव, एसडी पीजी कॉलेज मठलार के बाबू रमेश चंद्र इसके अलावा प्रधानाचार्य की पत्नी राजश्री सिंह, साले अरुण सिंह और कृष्णकांत उपाध्याय पर हत्या और हत्या में साजिश रचने का केस दर्ज किया है।
पुलिस ने प्रबंधक भगवान गिरी और कार्यवाहक प्रधानाचार्य शत्रुघ्न तिवारी से घंटों पूछताछ की। इस बाबत सीओ नितिन सिंह ने बताया कि पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें