फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सगे भाइयों की मौत

Tue, 21 Feb 2017 05:52 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
देवरिया गोरखपुर रोड स्थित गोरखपुर ओवरब्रिज पर मार्ग दुर्घटना में दोनों भाइयों की मौत के बाद विलाप करते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सोमवार की सुबह गोरखपुर ओवरब्रिज पर चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने घरवालों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना के अमेठी गांव, बारी टोला निवासी 27 वर्षीय कन्हैया राजभर चार पहिया वाहन चालक था। सोमवार को उसे महराजगंज जाने के लिए मेहड़ापुरवां से गाड़ी पकड़नी थी। सुबह पांच बजे के करीब कन्हैया बड़े भाई रमेश के साथ बाइक से मेहड़ापुरवां के लिए निकला।

गोरखपुर ओवरब्रिज पर पहुंचते ही सामने से आ रही चार पहिया वाहन ने दोनों को चपेट में ले लिया। मौके पर दोनों भाइयों की मौत हो गई। सुबह सड़क पर टहल रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ गई। मौके पर मिले कागजात और फोन के आधार पर पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिवार वालों को सूचना दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि चार पहिया गाड़ी की गति काफी तेज थी।
विज्ञापन


ओवरब्रिज के टर्न पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और सीधे बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाल विजय सिंह गौर ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें