स्टांप वेंडर से लूट के विरोध में बुधवार को तहसील के अधिवक्ताओं तथा स्टांप वेंडरों ने तहसील के सामने भाटपाररानी- सलेमपुर मार्ग जाम कर सभा किया।
चार घंटे बाद मौके पर पहुंचें तहसीलदार के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने तीन सूत्रीय ज्ञापन देकर जाम समाप्त किया। इस दौरान अवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। जिससे आने जाने लोग हलकान रहे।
वक्ताओं ने कहा कि पुलिस की लापरवाही से इस मार्ग पर आए दिन लूट कांड की वारदातें होती हैं। अभी तक जितनी घटनाएं हुई हैं।
उनमे से अब तक किसी का पुलिस ने पर्दाफाश नही किया है। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होने इस लूट की घटना का जल्द से जल्द पर्दाफास करने तथा लूट के रूपए की बरामदगी करने की मांग किया।
उन्होने अपराधियों की गिरफतारी करने तथा तहसील परिसर में ट्रेजरी कार्यालय खेलने की भी जोरदार ढ़ंग से मांग किया। ताकि उन्हे ट्रेजरी चालान के लिए सलेमपुर न जाना पड़े।
इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नागेश दूबे, मुरलीधर मिश्रा, चन्द्रशेखर सिंह,अशोक चौबे, घनश्याम मिश्रा, बृजेश उपाध्याय,संदीप सिहं, लालसाहब यादव, प्रमोद तिवारी, विजय प्रताप तिवारी, लक्ष्मण प्रसाद, अनिरूद्व श्रीवास्तव, उपेन्द्र मणि, मनोज यादव, उमाशंकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, राणा प्रताप सिंह, अमरेन्द्र मिश्र सहित समस्त अधिवक्ता व स्टाम्प वेंडर मौजूद रहे।