फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन बदमाशों पर केस दर्ज

Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
देवरिया
विज्ञापन
jail shimla
विज्ञापन
सलेमपुर। सराफा दुकानदार का जेवरात से भरा बैग छीनने की कोशिश करने वाले बाइक सवार बदमाशों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चार दिन बाद कार्रवाई की। एक माह पूर्व हुई छिनैती का पर्दाफाश पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


वार्ड-सात निवासी अशोक वर्मा की बाजार में सोने-चांदी की दुकान है। चार दिन पूर्व शाम को दुकान बंद कर उनके दोनों बेटे गहनों से भरा बैग लेकर घर आ रहे थे। अभी डीह बाबा स्थान के पास पहुंचे थे कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आ धमके और बैग छीनने की कोशिश करने लगे। युवकों के शोर करने पर दो लोग पहुंच गए। बदमाशों ने लोगों पर असलहा सटा दिया और धमकी देते हुए भाग गए।

पुलिस कार्रवाई के बजाए घटना को संदिग्ध मानकर टरकाने लगी। इससे नाराज व्यापारियों ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों पर धमकी देने और छिनैती का प्रयास करने का केस दर्ज किया है। उधर, एक माह पूर्व दिमागीलाल वर्मा की दुकान में हुई छिनैती की घटना का पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी है। प्रभारी कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें