भलुअनी के चकरा भार्गव गांव के सामने हादसे के बाद सड़क पर पड़ी बाइक।
भलुअनी में बहुभोज कार्यक्रम के लिए बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे बाइक सवार की मंगलवार को चार पहिया की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठा उसका चचेरा भाई घायल हो गया। हादसे के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई और परिवारवालों में चीख पुकार मच गई।
बरडीहा चंदन गांव निवासी चंद्रदेव यादव के यहां बहुभोज कार्यक्रम मंगलवार को होना था। जिसके लिए चंद्रदेव का दूसरा बेटा भरत यादव (32) सामान की खरीदारी करने भलुअनी बाजार बाइक से गया था। साथ में उसका चचेरा भाई श्रीकिशुन (30) वर्ष भी था। घर वापस लौटते समय चकरा भार्गव गांव के सामने बरहज की तरफ से आ रही मैजिक से बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें भरत यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठे शेषनाथ को गंभीर चोटें आईं। लोग उसे घायलावस्था मे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी हालत नाजुक है।