फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी गीत नहीं बजाने पर महिला को पीटा

Sat, 10 Sep 2016 11:49 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भटनी। गणेश उत्सव में भोजपुरी गीत नहीं बजाने पर बाइक सवार युवकों ने महिला की पिटाई कर दी। लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। महिला को इलाज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



जिगिना दीक्षित गांव की लालमुनी देवी के दरवाजे पर गणेश प्रतिमा रखी गई है। शुक्रवार रात 11 बजे गांव के प्रकाश और उसका रिश्तेदार नशे में बाइक से पहुंचे। युवकों ने डांस करने के लिए भोजपुरी गीत बजाने को कहा। महिला ने द्विअर्थी गीत बजाने का विरोध  किया।

दोनों युवक उलझ गए और उसकी पिटाई करने लगे। मारपीट होता देख भगदड़ मच गई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। महिला को कमर में चोट लगी है। प्रभारी एसओ राजेश कुमार ने बताया कि युवक नशे में थे। पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें