फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने दरोगा पर लगाया उगाही का आरोप

Sat, 10 Sep 2016 11:48 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 दुकान के आगे लगे सामान को अतिक्रमण बताकर दरोगा ने चालान काटने के बहाने व्यापारियों से रुपये वसूल लिए, लेकिन कोई रसीद नहीं दी। इसके विरोध में शाम को व्यापारी एकत्र होकर जुलूस के रूप में सीओ आवास पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आरोप है कि कस्बे के बारह पत्थर के निकट दुकानों से उपनिरीक्षक भारत सिंह ने दुकान के आगे लगे को अतिक्रमण बताकर हड़काया और चालान काटने के नाम पर कई व्यापारियों से 100-100 रुपये वसूल लिए। जिन व्यापारियों ने रुपये नहीं दिए उनसे अभद्रता भी की। जुर्माना की रसीद मांगने पर व्यापारियों को हड़काया। इसकी जानकारी होने पर शाम को व्यापारी एकत्र हो गए और व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ जुलूस के रूप में सीओ आवास पहुंचे। व्यापारियों ने यहां दरोगा भारत सिंह पर तमाम आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। इसमें गोपाल कृष्ण अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, कालीचरन, बहादुर, पंकज अग्रवाल सहित कई व्यापारी थे। सीओ बीपी सिंह ने बताया कि ज्ञापन मिला है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें