फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघौचघाट में दुकान से लाखों का सामान चोरी

Thu, 16 Feb 2017 11:19 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बघौचघाट(ब्यूरो)। थाने के पास कस्बे में दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी सहित करीब दो लाख रुपये का सामान समेट ले गए। पुलिस को चोरी की भनक तक नहीं लग पाई। इलाके में ताबड़तोड़ हो रही वारदात से कारोबारी खौफजदा हैं।
विज्ञापन


पुलिस जल्द ही सब कुछ ठीक होने का दावा कर रही है। पटहेरवा इलाके के रहने वाले गिरधर पांडेय की कस्बे में इलेक्ट्रानिक की दुकान है। बुधवार की रात दुकान बंद करके गांव चले गए। रात में किसी समय चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए।

कैश बॉक्स में रखा 50 हजार रुपये नकद, तीस मोबाइल, मेमोरी कार्ड, बुफर, डीटीएच सहित करीब दो लाख रुपये का सामान समेट ले गए। सुबह किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस मौके पर जांच करने भी नहीं पहुंची। पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाने में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें