भटनी-विजयीपुर मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
- फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। भटनी में रसोई गैस की वितरण व्यवस्था चरमरा गई है। एक सप्ताह से खाली सिलिंडर लेकर गोदाम से वापस लौट रहे लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। नाराज लोगों ने खिरिया चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। इससे भटनी-विजयीपुर मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों का समझा बुझाकर जाम खत्म कराया।
सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस की गाड़ी प्रत्येक शुक्रवार को भटनी के जिगनी, खोरीबारी और बलुआ अफगान पिकेट प्वाइंट पर पहुंचती है। यहां से लोग आकर गैस सिलिंडर ले जाते है। लोगों का आरोप है कि दो सप्ताह से पिकेट प्वाइंटों पर गैस एजेंसी की गाड़ी नहीं आ रही है। इसकी वजह से लोगों को रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
दो सप्ताह से लोग कतार में खड़े होने के बाद वापस चले जाते थे। इससे नाराज लोगों ने मंगलवार गैस एजेंसी मालिक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खिरिया चौराहे पर सुबह 10 बजे सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एजेंसी मालिक से मोबाइल पर बात किया और बुधवार को गैस सिलिंडर मिलने की बात कही।
इसके बाद लोगों ने जाम खत्म कया। इस बाबत गैस एजेंसी मालिक लल्लन जायसवाल ने कहा कि गैस की गाड़ी उधर जाती थी। चालक की लापरवाही से नहीं गई थी। कल खिरिया चौराहा गैस की गाड़ी भेजी जाएगी।