फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती से नाराज लोगों का हंगामा

Tue, 30 Aug 2016 11:02 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। बिजली कटौती से आजिज लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। भटनी और लार के बाद सलेमपुर के लोगों ने भी सोमवार की रात बिजली उपकेंद्र पर हंगामा किया। नाराज लोगों ने नगर की आपूर्ति बंद करा दिया। कर्मचारियों के आश्वासन के बाद नाराज लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


बिजली कटौती व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों को बिजली भी रुला रही है। लोकल फाल्ट और जर्जर तार टूटने के कारण अक्सर बिजली आपूर्ति प्रभावित रह रही है। रात करीब 11 बजे तार टूटने से टीचर्स कालोनी और सोनबरसा, पिपरा नाजिर, सुगही और पिपरा मोहन वार्ड की आपूर्ति ठप हो गई।

बिजली ठप होने से परेशान पिंटू मिश्र, फौजी सिंह, अनुपम मिश्र, उमेश तिवारी समेत 30 लोग विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। विद्युत उपकेंद्र पर उस समय कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। बाद में पहुंचे ड्यूटी पर तैनात एसएसओ और लोगों के बीच भी झड़प हुई। नाराज लोगों ने पूरी नगर की आपूर्ति जबरन बंद करा दी। लोगों का कहना था कि सोनबरसा चौराहा पर टूटे हुए तार को ठीक कर आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो नगर की पूरी आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन


पूरे नगर की आपूर्ति ठप होने के बाद लोगों की और भीड़ विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गई। बाद में कर्मचारियों ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। इसकी वजह से आधे नगर की आपूर्ति पूरी रात ठप रही। इसके बाद आपूर्ति चालू हुई। इसी संबंध में मंगलवार को भी लोगों ने एसडीओ से मिलकर चेतावनी दी। 

फिलहाल सलेमपुर क्षेत्र में मंगलवार को दिन में मात्र दो घंटे नगर और देहात के लोगों को आपूर्ति मिली। इसकी वजह से पूरे दिन नगरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी। आपूर्ति प्रभावित होने के कारण दुकानदारों को भी दिक्कत हुई। इस बाबत एसडीओ ने बताया कि 132 केबीए पर फीडर का सीटी जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें