फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर बिजली आफिस में जमकर तोड़फोड़

Tue, 30 Aug 2016 11:00 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बिजली आफिस में जमकर तोड़फोड़ की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांसफॉर्मर की खूंटी बदलते समय अचानक बिजली आपूर्ति होने से एक बिजली मिस्त्री करंट की चपेट में आ गया। इससे नाराज गांववालों ने रुद्रपुर बिजली आफिस पर धावा बोल दिया। बिजली आफिस में जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


खिड़कियों के शीशे और दफ्तर की कुर्सियों को तोड़ डाला। एसडीओ आफिस का सारा सामान बाहर फेंक दिया। गांववाले पुलिस के पहुंचते ही लोग भाग गए। गांववालों का गुस्सा देख दफ्तर के सभी कर्मचारी आफिस छोड़ कर भाग गए।

मेदनापुर गांव के जोखन यादव बिजली उपकेंद्र पर प्राइवेट बिजली मिस्त्री हैं। मंगलवार को शट डाउन लेकर नकटापार गांव में एक सहयोगी के साथ ट्रांसफॉर्मर की खूंटी ठीक करने गए थे। वह ट्रांसफॉर्मर की खूंटी लगा रहे थे कि इसी दौरान पॉवर हाउस से आपूर्ति चालू कर दी गई। करंट लगने से वह झटका खाकर नीचे गिर गए।
विज्ञापन


उसका दाहिना हाथ बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद गांववाले बौखला गए। गांववाले लाठी डंडा लेकर पॉवर हाउस पर चल दिए। पॉवर हाउस पर उग्र भीड़ आती देख बिजली कर्मचारी भाग खड़े हुए।

गांववालों ने पॉवर हाउस के बगल में स्थित एसडीओ के दफ्तर में तोड़फोड़ की। उपखंड कार्यालयों के खिड़कियों के शीशे तोड़ने लगे। आफिस के अंदर रखी कुर्सियों को पटकने लगे। आलमारी को पलट दिया। बिजली बिल जमा काउंटर पर रखे मेज को तोड़ दिया। आफिसों में लगे पंखों को भी गांववालों ने तोड़ दिया।

करीब आधे घंटे तक गांववालों ने जमकर तांडव मचाया। पुलिस के पहुंचने पर बवाल कर रहे गांववाले भाग गए। पुलिस के पहुंचने पर दफ्तरों में सहमे हुए बिजली कर्मचारी लौटे। इस बाबत अवर अभियंता वेद प्रकाश यादव ने कहा कि आपूर्ति बहाल करने वाले एसएसओ की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें