फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की मौत पर उबल पड़ा गांववालों का गुस्सा

Tue, 18 Apr 2017 10:46 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
गरीबों के राशन कार्ड न बनाए जाने की बात कहते हुए सड़क जाम कर दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भागलपुर (देवरिया)। सरकारी राशन की लंबे समय से हेराफेरी देख रहे गांववालों का गुस्सा मंगलवार को युवती की मौत होने पर उबल पड़ा। उन्होंने पान देवी समेत कई गरीबों के राशन कार्ड न बनाए जाने की बात कहते हुए सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन


उनका कहना था कि युवती की मौत भूख से हुई है और इसके लिए राशन कोटेदार समेत कई असरदार लोग जिम्मेदार हैं, उन पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। गांववालों ने बताया कि इशारू गांव का रहने वाला एक शख्स सरकारी राशन का बड़ा माफिया है।

कोटे की दुकान दूसरे व्यक्ति के नाम से है लेकिन दबंगई के बल पर वह खुद दुकान चलाता है। इसके अलावा भागलपुर ब्लॉक के कई गांवों में दूसरे नाम से संचालित दुकान को भी यह दबंग चलाता है। शिकायत के बाद भी उसके ऊपर कार्रवाई नहीं होती। इसकी वजह अफसरों के बीच उसकी मजबूत पकड़ है। लोगों ने बताया कि वह कोटे का राशन गरीबों को नहीं देता है। गरीबी की वजह से भूमिहीन मां और बेटी को भरपेट भोजन नहीं मिलता था। अधिकांश गरीबों के राशन कार्ड तक नहीं बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जिससे वह अन्य सरकारी सुविधाओं से भी वंचित हैं। इस पर नायाब तहसीलदार ने कहा कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजहों की पुष्टि होगी। अगर भूख से मौत हुई होगी तो इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें