फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू से लौट रहे युवक की मौत

Tue, 21 Jun 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
नौका टोला पर युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग
विज्ञापन
 लक्ष्मीपुर नौका टोला के रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार का उसका शव गोरखपुर रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर झाड़ी में मिला। युवक बंगलूरू  में पेंट पोलिश का काम करता था। तबीयत बिगड़ने पर वह घर लौट रहा था। परिजनों ने यात्रा के दौरान युवक की ट्रेन में हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


नौका टोला के रहने वाले किलोधर का 32 वर्ष का बेटा जालंधर छह माह पहले बंगलूरू  गया था। वह वहां पेंट पोलिश का काम करता था। उसकी तबीयत खराब होने पर शनिवार को बंगलूरू से ट्रेन पकड़कर घर लौट रहा था। परिवार वालों के अनुसार वह ट्रेन से बस्ती पहुंचने पर उनसे बात किया। परिवार के लोग उसे लेने सोमवार की रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। गाड़ी पहुंचने के बाद उन्होंने काफी देर तक इंतजार किया। गाड़ी जाने के बाद परिवार वाले जालंधर को देर रात तक तलाशते रहे। इस बीच उसका मोबाइल भी बंद हो गया। 

मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर झाड़ी में जालंधर का शव मिला। उसका शरीर काला पड़ गया था। शरीर पर चोट के निशान थे। युवक का सारा सामान गायब था। जालंधर तीन भाईयों में सबसे छोटा था। परिवार का वह एक मात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। होनहार बेटे को खोकर मॉ बाप बिलख रहे थे। वहीं उसके पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। पिता बेटे की मौत के बाद बदहवासी की स्थिति में है। परिवार वालों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में जीआरपी में कोई केस दर्ज नहीं है। परिवार ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें