फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाता हैक कर जालसाजों ने निकाली रकम

Sat, 19 Mar 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
खाता हैक कर जालसाजों ने निकाली रकम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
देवर‌िया के सलेमपुर साइबर क्राइम की घटनाएं रुकने के बजाय सलेमपुर और भटनी इलाके में बढ़ती जा रही है। एसपी प्रभाकर चौधरी के काफी प्रचार-प्रसार कराने के बाद भी जालसाज लोगों को ठगी का शिकार बना ले रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी बैंक अकाउंट हैक कर रेल टिकट बनाने और शॉपिंग होने का दो मामला थाने तक पहुुंचा। इसमें जालसाजों ने दोनों लोगों के अकाउंट से 69 हजार रुपये की ठगी की है। 

कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरवा गांव निवासी राधेश्याम का नगर के पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट है। 16 मार्च की शाम को मोबाइल पर बैंक खाते से नौ हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। राधेश्याम दूसरे दिन बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


जांच में जानकारी मिली कि अकाउंट हैक कर जालसाजों ने रेल टिकट बुक कराया है।  इसके अलावा गोपालगंज, विजयीपुर थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी राधाकृष्ण का अकाउंट भटनी नगर के पंजाब नेशनल बैंक में है।

बृहस्पतिवार को बैंक में पासबुक प्रिंट कराने गए तो मालूम हुआ कि अकाउंट में 60 हजार रुपये कम है। इसके बाद वह शाखा प्रबंधक के पास पहुंचे। छानबीन के बाद बैंक शाखा प्रबंधक ने बताया कि 7 से 13 मार्च तक विभिन्न शहरों से बैंक अकाउंट से शॉपिंग की गई है। 

इसके बाद बैंक अकाउंट ग्राहक ने बंद कराया और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दोनों मामलों में पुलिस केस दर्ज नहीं की है। मामले की जांच करने की बात कह पुलिस ने पीड़ितों को थाने से लौटा दिया।

इसके पूर्व भी सलेमपुर और भटनी नगर के बैंक ग्राहक ठगी के शिकार हो चुके हैं। इस बाबत कोतवाली के प्रभारी शशिकांत पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें