फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 19 Mar 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
विज्ञापन
फर्जी कॉल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मी से एटीएम कोड पूछकर कस्बे के एसबीआई शाखाके एटीएम से निकाले गए 48 हजार रुपयों के मामले में नया मोड़ आ गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने स्टेट बैंक कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


  शमसुद्दीन सिद्दीकी ने पुलिस अधीक्षक को बताया था कि 9 मार्च की शाम चार बजे वह स्टेट बैंक गया था। उसने एटीएम संबंधी लिफाफा खोला भी नहीं था कि तभी उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। नाम पूछने पर संबंधित व्यक्ति ने बताया कि वह स्टेट बैंक कर्मचारी है और उसका नाम राजीव शर्मा है।

उससे कहा कि वह तुरंत एटीएम चालू करे। शाम 4:10 बजे वह एटीएम गया और कोड डालकर 500 रुपये निकाले। इसके बाद पुन: 10:15 मिनट पर उसी का फोन आया कि और पूछा कि एटीएम संचालित कर दिया। एकाउंट में पड़ी धनराशि की जानकारी की। आधे घंटे के अंदर उसके खाते से 48 हजार रुपये पार हो गए। इस पर उसने तत्काल एटीएम बंद कराया और बैंक प्रबंधक और कोतवाली में सूचना दी। उसने संदेह जताया था कि इस मामले में स्टेट बैंक का ही कोई कर्मी शामिल है। एसपी के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने स्टेट बैंक कर्मी राजीव शर्मा पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें