भटनी में घर से बाहर गई युवती के साथ सरेराह तीन लोगों ने छेड़खानी की। शोर पर लोगों की भीड़ जुटी, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती मंगलवार की शाम को गांव के बाहर जा रही थी। रास्ते में युवती को अकेली देख गांव के तीन लोग उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे।
युवती के शोर करने पर लोग उधर पहुंचे तो युवक खेत के रास्ते वहां से फरार हो गए। युवती की मां ने इसकी शिकायत पुलिस से बुधवार से की।
पुलिस इस मामले में गांव के नंदलाल, रामदेव और संजय के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है। इस बाबत एसओ राजेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।