फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की चपेट में आने से छात्र की मौत

Wed, 01 Jun 2016 01:14 AM IST
deoria
विज्ञापन
हादसा - फोटो : anoop tiwari
विज्ञापन
देव‌िररिया में तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। सड़क पार करते समय यह हादसा घर के पास हुआ। इसकी मौत सेगुस्साए लोगों ने सड़क पर लाश रखकर रामजानकी मार्ग जाम कर दिया और सड़क पर ब्रेकर का निर्माण कराने की मांग करने लगे। सड़क जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान प्रशासन और नाराज लोगों के बीच कई बार झड़प भी हुई। ब्रेकर का काम शुरू होने पर सात घंटे बाद जाम खत्म हुआ। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बढ़या हरदो गांव निवासी गोविन्द यादव का इकलौता नौ वर्षीय बेटा शोभित उर्फ लक्की चार दिन पूर्व अपनी ननिहाल से घर आया था। सड़क उस पार अपने घोठे से घर आने के लिए मंगलवार को सुबह 8:40 बजे सड़क पार कर रहा था। इस दौरान पिकअप की टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। गांव वालों ने सड़क पर लाश रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों का आरोप है गांव के सामने सड़क पर ब्रेकर का निर्माण नहीं होने के कारण अधिकतर यहां दुर्घटनाएं होती हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद जिम्मेदार अफसर सिर्फ आश्वासन देते हैं।

जाम खत्म कराने गए प्रशासन से गांव वालों ने दो टूक में बोल दिया जब तक सड़क पर ब्रेकर नहीं बनेगा तक जाम समाप्त नहीं होगा। एसडीएम मायाशंकर यादव ने पीडब्लूडी के एक्सईएन से बात की। इसके बाद शाम चार बजे ब्रेकर निर्माण के लिए सामान पहुंचा। तब लोगों ने जाम समाप्त किया। इस दौरान एसडीएम मायाशंकर यादव, सीओ बीएस चौहान, नायब तहसीलदार डॉ. संजीव कुमार राय मौजूद रहे। इंस्पेक्टर नेहरू ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात चालक और वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें