फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 01 Jun 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलीलपुर
विज्ञापन
जलीलपुर चौराहे पर अंकुल का शव रखकर जाम लगाते ग्रामीण और परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शादी में हुए विवाद की रंजिश में सोमवार की रात युवक की घर में घुसकर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ युवक के शव को ब्लॉक चौराहे पर रखकर एक घंटे तक जाम लगाकर अपनी नाराजगी जताई। चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई  है। पुलिस ने गांव के ही मुख्य हत्यारोपी को दबोच लिया है। 
विज्ञापन


जलीलपुर निवासी अंकुल गुर्जर (22) सोमवार की रात अपने पिता विजय पाल व माता कविता देवी के साथ दो मंजिलें मकान के बरामदे में सो रहा था। अंकुल की पत्नी रिंकी व बहन अंशु  रिश्तेदारी में गए हुए थे।

रात में करीब 12 बजे चार लोग घर में घुस आए और अंकुल गुर्जर को गोली मार दी। उपचार को ले जाते समय अंकुल ने रास्ते में  दम तोड़ दिया। मृतक के पिता विजयपाल सिंह ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव के भोलू उर्फ दीपक को नामजद किया गया हैं। 
विज्ञापन


इकलौते  पुत्र  के मर्डर से परिजनों में कोहराम मच गया है।  शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जलीलपुर ब्लॉक  के चौराहे पर पहुंचकर पुलिस रवैये के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एक घंटे तक जाम लगाए रखा।

एडीएम राकेश यादव ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह के मुताबिक भोलू उर्फ        दीपक का कुछ दिन पहले इलाके के एक गांव में शादी समारोह के दौरान अंकुल से विवाद हो गया था, तब से दोनों में रंजिश चल रही थी। रंजिश केचलते ही अंकुल की  हत्या की गई है।  अंकुल व  भोलू उर्फ दीपक आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने दीपक को  दबोच लिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें