फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से समाचार पत्र विक्रेता की मौत 

Sun, 09 Apr 2017 10:55 PM IST
deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। बरडीहां परशुराम गांव के एक छात्र की बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।      
विज्ञापन


लार थाना क्षेत्र के बरडीहां परशुराम गांव के उमेश का 18 वर्षीय बेटा सत्येन्द्र कन्नौजिया गांव के एक कॉलेज में इण्टर का छात्र था। रविवार की सुबह 10 बजे मोबाइल चार्ज करने के लिए घर में लगे बिजली के बोर्ड में चार्जर लगा रहा था कि अचानक करंट उसके हाथ में लग गया। करंट लगते ही वह बेहोश होकर गिर गया। परिजनों ने आनन-फानन में छात्र को उपचार के लिए सीएचसी लार पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृृत्यु घोषित कर दिया। सत्येंद्र के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था। पढ़ाई के साथ-साथ प्रतिदिन सुबह अखबार बांटकर अपने परिवार का भरणपोषण करता था। इस बाबत लार इंसपेक्टर डॉ. विनय प्रकाश राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें