फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास एक किराने की दुकान में रविवार की रात को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सोमवार की भोर में लोगों ने धुंआ उठता देखकर फायर सर्विस को सूचना दिया। फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।
विज्ञापन

शहर के रुद्रपुर रोड लक्ष्मीनारायण मोहल्ले के रहने वाले रामाश्रय त्रिपाठी की मोहल्ले में ही किराने की दुकान है। रोज की तरह रविवार की रात को वह दुकान बंद कर घर चले आए। रात में किसी समय शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। इससे दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी लोगों को तब हुई जब सुबह कुछ लोग टहलने के लिए निकले। लोगों ने फायर सर्विस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंची फायर सर्विस की गाड़ी ने आग बुझाई लेकिन तब तक सब जल चुका था। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें