फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में फंदे पर लटका मिला युवक

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुखुंदू। थानाक्षेत्र के मझवलिया गांव के बेलवा टोला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के एक कमरे में छत का कुंडा से लटकता मिला। घटना की जानकारी परिवारवालों को रात साढ़े सात बजे हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मझवलिया गांव के बेलवा टोला निवासी सुरेश पांडेय (42) मंदबुद्धि के बताए जा रहे हैं। परिवारवालों के मुताबिक रोज की तरह शनिवार की सुबह वह घर पर भोजन करके बाहर घूमने की बात कहकर निकला। शाम तक घर नहीं लौटने पर भाभी मीनू देवी ने बेटे अमिय पांडेय को खोजबीन के लिए भेजा। उसने गांव में घूमकर तलाश किया, मगर कहीं पता नहीं चला। परिवारवाले सोचे कि हो सकता है भोजन करने के समय आ जाएंगे। भतीजा जब कंडी लेने भुसौले के कमरे में गया तो देखा कि छत के कुंडा से चाचा का शव लटका हुआ है। उसके शोर मचाने पर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उप निरीक्षक परमात्मा राय ने बताया कि मृतक सुरेश का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उसका गोरखपुर के एक चिकित्सक से इलाज चल रहा था। घर पर मृतक के अलावा उसकी भाभी, भतीजा और भतीजी रीना रहती हैं। घटना के बाद सभी बदहवास हैं। इंस्पेक्टर परमाशंकर यादव ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें