फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुर्व्यवहार पर सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
देवरिया। महिला से दुर्व्यवहार करने वाले सिपाही को एसपी ने बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया। वह खुखुंदू थाने में तैनात था। वहीं, दो दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

खुखुंदू थानाक्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव की रहने वाली एक महिला बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंची। उसने एसपी से शिकायत की कि पति और ससुराल के लोग उसकी पिटाई करते रहते हैं। मंगलवार को उसकी पिटाई की गई। थाने में शिकायत की तो मंगलवार को पुलिस पति को पकड़कर लाई और उसका शांति भंग में चालान कर दिया। कुछ घंटे में ही वह जमानत पर छूटकर आया और फिर पिटाई किया। शिकायत लेकर थाने पहुंची तो थाने में तैनात सिपाही इबरार अहमद खान ने उसे गाली दी और बाइक से उतरते ही मारने के लिए हाथ उठा लिया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने इंस्पेक्टर को फटकार लगाई और सिपाही इबरार अहमद खान को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार रखें। वहीं, एसपी ने बुधवार को खामपार थाने में तैनात एसआई महेंद्र प्रताप सिंह को एकौना और एकौना थाने में तैनात एसआई मुन्नीलाल को खामपार स्थानांतरित कर दिया है। एसपी एन. कोलांचि ने बताया कि महिला से चालान करने वाले सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दो दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें