फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली का चर्चित सिपाही यशोदा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली का चर्चित सिपाही यशोदा लाइन हाजिर
विज्ञापन

- एसपी ने की कार्रवाई, बालू कारोबारी से लूट में आ रहा था नाम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली के चर्चित सिपाही यशोदानंद यादव को एसपी एन कोलांची ने बुधवार की दोपहर लाइन हाजिर कर दिया। उस पर बालू कारोबारी से लूट में शामिल होने के साथ ही कई और गंभीर आरोप लगे थे। लूट कांड में शामिल पांचों सिपाहियों पर अन्य विभागीय कार्रवाई की तलवार भी लटकी है। पिछले दिनों शहर के रामगुलाम टोला में गोरखपुर के बांसगांव के रहने वाले एक बालू कारोबारी से तीन लाख रुपये की लूट हुई थी। इसमें उनके कार्यालय के चार सिपाहियों का नाम आया था। उनको यह भी जानकारी मिली थी कि केस दर्ज कराने के लिए कोतवाली के सिपाही यशोदानंद यादव ने कुछ रुपये लिए हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी एन कोलांची ने बुधवार को उसे कार्यालय बुलाया और लाइन में जाकर आमद कराने का आदेश दे दिया। एसपी एन कोलांची का कहना है कि बार-बार मिल रही शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। लूटकांड की जांच भी कराई जा रही है। गोरखपुर और कुशीनगर से उसके तार जोड़े जा रहे हैं। अगर मामला सही निकला तो सिपाहियों पर विभागीय कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

-----
इनसेट में-
विधायक का सिफारिशी फोन नहीं आया काम
देवरिया। सिपाही यशोदानंद पर कार्रवाई के कुछ देर बाद ही एक विधायक का सिफारिशी फोन एसपी के पास आया। विधायक ने कहा कि सिपाही बहुत अच्छा है। उसकी ऐसे ही शिकायत की जा रही है। एसपी एन कोलांची ने विधायक को बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। जांच करा रहे हैं। जांच के बाद जैसा होगा, किया जाएगा। इसके बाद विधायक ने फोन काट दिया। लाइन हाजिर किए गए सिपाही की इस गुस्ताखी से एसपी नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें