फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की शादी में जा रहे युवक की ट्रेन में तबीयत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
देवरिया। दोस्त के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की ग्वालियर-बरौनी मेल मेें तबीयत बिगड़ गई। उसके चीखने पर ट्रेन में सवार लोगों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतारा और देवरिया जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मध्य प्रदेश के भोपाल का रहने वाला था।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भोपाल के आरबी रेलवे कॉलोनी के रहने वाले ओमप्रकाश का बेटा गौरव सोनिया (27) ग्वालियर-बरौनी मेल से बिहार के छपरा जिले में अपने दोस्त के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी ट्रेन की एसी बोगी में सफर करा रहा था। रविवार की सुबह ट्रेन गौरीबाजार से आगे बढ़ी थी कि गौरव के सीने में दर्द होने लगा। उसके चीखने पर बोगी में सवार लोग पहुंचे। उसकी हालत देख लोगों ने तत्काल चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन में स्कोर्ट कर रहे आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर उसे नीचे उतारा और एंबुलेंस से देवरिया जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस और उसके साथ चल रहे शख्स ने परिवारवालों को सूचना दे दी है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग देवरिया के लिए निकल दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें