फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 लीटर अवैध शराब बरामद, लहन नष्ट

विज्ञापन
ंकोइलगढ़हा के दियारा क्षेत्र में कच्ची शराब की भट्ठियों को तोड़कर लहन नष्ट करती पुलिस। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस और आबकारी विभाग के संयुक्त छापामारी में सोमवार को कोइलगढ़हा गांव के कुर्ना नदी के दियारा में कच्ची शराब के धंधे को तहस नहस कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस और आबकारी विभाग ने पुरी तैयारी के साथ दियारा में छापामारी की। पुलिस टीम की संख्या अधिक देख अवैध शराब बना रहे धंधेबाज धधकती भट्ठियों को छोड़कर भाग गए। टीम ने कच्ची की भट्ठियों को तहस नहस कर दिया। यहां नदी के किनारे नरकट में शराब की दर्जनों भट्ठियां दहक रही थीं। मौके से पुलिस और आबकारी टीम ने करीब 80 लीटर तैयार कच्ची शराब बरामद किया। वहीं शराब बनाने का कच्चा माल करीब 2000 क्विंटल लहन बर्बाद कर दिया गया। पुलिस टीम ने भट्ठियां तोड़कर शराब बनाने के उपकरणों को जब्त कर लिया। आबकारी निरीक्षक आशीष सिंह ने कहा कुछ लोग अवैध शराब का निर्माण कर रहे थे। पुलिस को देखकर धंधेबाज भाग गए। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें