फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की तीन बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

निरीक्षण में एसपी ने बाइक चोरी पर जताई थी नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। बाईपास तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान भटनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।। केस दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व थाने के निरीक्षण में पहुंचे एसपी एन.कोलांची ने बाइक चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई थी। साथ ही एसओ को बाइक चोरी करने वालों को अभियान चलाकर पकड़ने का निर्देश दिया था। इस बीच भटनी पुलिस बाईपास तिराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी। तभी पुलिस को देख एक युवक भागने लगा। सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संतोष यादव उर्फ भुवर निवासी ग्राम साहोपार बताया। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद की गई। एसओ विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि उपनिरीक्षक सुरेश कुमार राय, कांस्टेबल संतोष यादव, कांस्टेबल मस्तराम और कांस्टेबल नागेंद्र के साथ बाईपास तिराहे पर वाहनों की जांच के दौरान युवक पकड़ा गया। वह चोरी की बाइक बेचने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें