फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार जिला पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार

विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
देवरिया। जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव बबलू को शनिवार को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी रोहन पी कनय ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बबलू को नेपाल बार्डर के पास ठूठीबारी से गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जिल पंचायत अध्यक्ष लखनऊ भागने की कोशिश में था। लखनऊ से बबल की दिल्ली जाने की योजना थी। लेकिन उससे पहले ही पुलिस को पता चल गया। नेपाल बार्डर पर काफी दूर तक पीछा करने के बाद स्वाट प्रभारी अनिल यादव की टीम ने बबलू को गिरफ्तार कर लिया। देवरिया खास मोहल्ला निवासी दीपक मणि त्रिपाठी का अपहरण कर करोड़ों रुपये की संपत्ति बैनामा कराने के मामले में आरोपी जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव एक मई की रात से फरार चल रहा था। 
पुलिस इस मामले में अब तक 10 लोगों को जेल भेज चुकी है। इस मामले के मास्टरमाइंड जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। पुलिस का लगातार शिकंजा कसता देख रामप्रवेश ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। शुक्रवार को कोर्ट ने उसे खारिज करते हुए पुलिस के सामने हाजिर होने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक गोरखपुर की सीमा पर स्थित एक थाने के बंद कमरे में जिला पंचायत अध्यक्ष से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी थाने में पहुंचकर बबलू से पूछताछ की। किसी को उस कमरे के इर्द-गिर्द भी फटकने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। कमरे को बाहर से बंद रखा गया है। 
इससे पहले एसपी रोहन पी कनय ने दोपहर में कहा था कि पुलिस जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव के काफी करीब पहुंच गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष नेपाल में ही कहीं शरण लिए हुए है। पुलिस को उसका ठिकाना पता चल गया है। इसके बाद रात लगभग साढ़े नौ बजे पुलिस अधीक्षक ने रामप्रवेश यादव को गिरफ्तार कर लिए जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें