सलेमपुर। नवलपुर में कर्बला पर फातिया पढ़ने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायलों का इलाज सीएचसी पर हुआ।
कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर गांव के कर्बला पर लोग फातिया पढ़ने गए थे। मामूली बात को लेकर लोग आपस में भिड़ गए और गाली-गलौज शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच वहीं पर मारपीट शुरू हो गई। इसके कर्बला पर मौजूद अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। मारपीट में जमाल सिद्दीकी (14(, तौफिक सिद्दीकी (21), जिसा सिद्दिकी (17), आसिफ सिद्दीकी (16) और सहाब खान (20) घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद सीएचसी के डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके अलावा लोहरा वभनौली और कल्यानी गांव में किसी बात को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें निलेश और निर्भय कुमार श्रीवास्तव घायल हो गए। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि मारपीट की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।