प्रतापपुर (देवरिया) । सेंट्रल बैंक प्रतापपुर की शाखा के एक खाताधारक के खाते से अज्ञात लोगों ने 72 हजार रुपये की खरीदारी कर ली है। खाताधारक को जानकारी उस समय हुई जब उसके मोबाइल पर रविवार को प्रात: मैसेज आया। खाता धारक ने थाने जाकर घटना की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर छानबीन में जुटी गई।
बनकटा थाना के ग्राम जगदीशपुर निवासी सुनील कुमार पांडेय का प्रतापुर सेंट्रल बैंक में खाता है। खाता संख्या 3407374467 है। उन्होंने एटीएम कार्ड भी ले रखा है। उनके मोबाइल पर 31 अगस्त को फोन आया कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। चालू रखने के लिए एटीएम नंबर व पासवर्ड तत्काल बताएं ताकि बंद न किया जा सके। उन्होंने उससे अपना एटीएम नंबर व पासवर्ड बता दिया। आज जब उनके मोबाइल पर 72 हजार रुपये निकासी का मोबाइल नंबर 8406978844 से मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन करने में जुट गई है।