फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे की शादी में आ रहे मामा की हादसे में मौत

विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
भाटपाररानी। भांजे की शादी में शामिल होने आ रहे युवक की मंगलवार की देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार के पास की है। हेलमेट न होने के कारण युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बिहार के सिवान जिला अंतर्गत नौतन निवासी नारद सिंह (40) भाटपाररानी क्षेत्र में अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए मंगलवार की शाम बाइक से आ रहा था। बिहार सीमा के समीप बंगरा बाजार में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से बाइक में टक्कर हो गई। सड़क पर गिरे नारद सिंह को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने उन्हें आनन-फानन में भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले कागजात के आधार पर मृतक की शिनाख्त कर घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें