फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने पर भिड़े घराती-बराती, 12 घायल

विज्ञापन
dj
विज्ञापन
सलेमपुर (देवरिया)। भरौली वार्ड में आई एक बरात में डीजे बजाने को लेकर बराती और घराती भिड़ गए। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले। इसमें लड़की के पिता समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सीएचसी में कराया गया।
विज्ञापन

निकाह के बाद रात में ही बरात वापस चली गई। गाजीपुर जिले के महेन से नगर के भरौली वार्ड में सोमवार रात दिल मोहम्मद के घर बरात आई थी। बरात में डीजे बज रहा था। आधी रात के बाद तक डीजे बजता रहा। घराती पक्ष के लोग डीजे की धुन पर नाचते रहे। रात काफी हो जाने के चलते बरात पक्ष के लोगों ने डीजे बंद करा दिया। घराती पक्ष इससे नाराज हो गया। बराती व घराती में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। देखते-देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थर से चलने लगे। अफरातफरी मच गई। पथराव में घराती पक्ष से लड़की के पिता दिल मोहम्मद, सूबेदार, पूर्व सभासद शिवदेनी, संजय प्रसाद, कमलेश प्रसाद, राम देनी व बरात पक्ष से गाजीपुर के दिलदारनगर निवासी मो. अफरोज, इसी गांव के मुर्तुजा, फजीहत खान, मो.जउर खान, शमशाद खान को चोट आई। सभी घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने बुलाया है। इस बाबत कोतवाल सीपी जैसल ने बताया कि दोनों पक्ष ने वार्ता के बाद सुलह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें