फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप ने महिला का कर दिया गर्भपात, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

झोलाछाप की लापरवाही से हो गया गर्भपात
पेट में दर्द होने पर महिला को लेकर उपचार कराने पहुंचा था पति
डीएम के निर्देश पर जांच में फर्जी मिली डिग्री, एसीएमओ ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पेट में दर्द होने की शिकायत पर झोलाछाप के पास इलाज कराने पहुंची महिला का गर्भपात हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को खामपार के बीरमा पट्टी स्थित झोलाछाप के यहां दबिश दी तो आरोपी फरार हो गया। पति की शिकायत के बाद एसीएमओ ने खामपार थाने में झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

खामपार थाना क्षेत्र के बीरमा पट्टी गांव निवासी फारूख अंसारी उर्फ सोनू क्लीनिक चलाता है। गांव का ही कलामुद्दीन गर्भवती पत्नी को लेकर एक माह पूर्व वहां इलाज के लिए गए। झोलाछाप ने दवा दी। घर आने के बाद पेट में दर्द शुरू हो गया। पति का आरोप है कि पत्नी को दुबारा लेकर क्लीनिक पर पहुंचा तो डॉक्टर ने गर्भपात करा दिया। जानकारी होने पर पति ने शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में कलामुद्दीन ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने सीएमओ को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया। शनिवार को एसीएमओ डॉ. संजय चंद्र के नेतृत्व में जब टीम झोलाछाप के यहां पहुंची तो वह भाग निकला। जांच में उसकी डिग्री भी फर्जी मिली है। खामपार एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें