फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल फैन में उतरे करंट से महिला की मौत

विज्ञापन
सोनी देवी फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पैना। गांव के पूरब पट्टी में टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को नाराज घरवालों ने शव देने से इंकार कर दिया। सीओ निष्ठा उपाध्याय के आश्वासन के बाद किसी तरह घरवाले माने। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम पांच बजे बलिराम कुशवाहा की पत्नी सोनी देवी (30) दरवाजे पर बैठी थीं। गर्मी महसूस होने पर घर में गईं और टेबल फैन का स्विच ऑन किया। पंखा को अपनी तरफ घुमाना चाहीं, तभी इसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आ गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिवारवालों ने शव को देने से मना कर दिया। बाद में सीओ निष्ठा उपाध्याय पहुंची। लोगों को समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
इंसेट में-मासूम सिमरन के सिर से उठा मां का आंचल
पैना। पैना के पूरब पट्टी निवासी मजदूर बलिराम कुशवाहा का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व देवरिया के रजला गांव की सोनी से हुआ था। दोनों की एक संतान सिमरन छह वर्ष है। सोनी की मौत से सिमरन का रो-रो कर बुरा हाल है। दरवाजे पर जुटे लोग ढांढ़स बंधाने की बजाय मासूम के सामने स्वयं को बेबस पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें