भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के भिंगारी-भवानी छापर मार्ग पर परोहा गांव के पास गुरुवार को स्कूल बस की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। स्कूल बस को पुलिस थाने ले गई।
परोहा गांव निवासी 12 वर्षीय युवक पंकज चौहान गांव से निकल रही एक बरात देखने के लिए गांव के सामने भिंगारी-भवानी छापर मुख्य मार्ग पर अन्य लड़कों के साथ मौजूद था। इसी दौरान वहां से गुजर रही स्कूल बस की चपेट में आ गया। मौके पर ही बालक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची खामपार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खामपार थानाध्यक्ष भीष्पाल सिंह ने कहा कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।