फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब तस्करी का सरगना समेत 12 गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब तस्करी का सरगना समेत 12 को जेल
विज्ञापन


पुलिस ने बरामद की थी एक ट्रक पर लदी 1300 पेटी शराब
फरार चल रहे गोदाम मालिक की तलाश में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली के सोनूघाट-महुआनी मार्ग स्थित गोदाम से एक ट्रक अवैध शराब की बरामदगी के मामले में पुलिस ने सरगना समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक के साथ एक कार को भी कब्जे में ली है। पकड़ी गई शराब की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है।
कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि हरियाणा निर्मित एक ट्रक पर लदी 1300 पेटी अवैध शराब सोनूघाट-महुआनी मार्ग पर एक गोदाम में उतारते समय शनिवार की रात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बरामद किया था। मौके से ही सरगना सुभाष जायसवाल उनके बेटे तारकेश्वर जायसवाल समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें ट्रक चालक मुबारक निवासी उदका कामा भरतपुर राजस्थान, सुमित कुमार राजीवनगर बेगमपुर, नई दिल्ली, सुरेंद्र पांडेय निवासी बतरौली पांडेय खुखुंदू, मोहित तिवारी, विशाल सिंह, पुन्नू सिंह निवासीगण तेघरा भटनी, दिल मोहम्मद, हकीम मोहम्मद निवासीगण शाहपुर खुखुंदू, सतीश चौरसिया और निखिल निवासीगण सोनरापार खुखुंदू शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि यह गोदाम सोनूघाट गांव निवासी हृदयानंद यादव का है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। गोदाम मालिक फरार है। पुलिस ने यहां से हरियाणा नंबर की ट्रक और एक काले रंग की कार को भी बरामद किया। सोमवार को कार्रवाई पूर्ण कर सभी को न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मैनेज करने की कोशिश
अवैध शराब के कारोबार में पकड़ा गया सरगना सुभाष जायसवाल पुलिस को मैनेज करना चाह रहा था, लेकिन इस बार उसकी चालाकी काम नहीं आई। रुद्रपुर के उसरा बाजार में चार दिसंबर को पुलिस ने सुभाष के बंद फ्लोर मिल से 19 लाख रुपये की अवैध शराब पकड़ा था। उस मामले में एसपी ने सुभाष पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक के लिए ऑर्डर ले लिया था। इस बार वह बेटे के साथ पुलिस के हाथ लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें