फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत छह पर हत्या के प्रयास और दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पति समेत छह पर हत्या के प्रयास का केस
विज्ञापन


भलुअनी के सुरौली की रहने वाली अंजलि की तहरीर पर कार्रवाई
मोहन रोड के रहने वाले है सभी आरोपी, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। विवाहिता पर जानलेवा हमला करने वाले पति समेत छह लोगों पर सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सभी आरोपी शहर के मोहन रोड के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

भलुअनी थानाक्षेत्र के सुरौली गांव के रहने वाले मुन्ना जायसवाल ने अपनी बेटी अंजलि की शादी एक साल पहले शहर के मोहन रोड निवासी संतोष के बेटे राहुल के साथ किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अंजलि को प्रताड़ित करने लगे। उसको मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस मामले में कई बार पंचायत हुई थी, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका। शनिवार को अंजलि ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने पति राहुल, ससुर संतोष, सास सरोज, जेठ रवि, जेठानी रूबी और ननद पिंकी के खिलाफ जानलेवा हमला और दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। इस बाबत प्रभारी सदर कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि अंजलि की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें