फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादे वर्दी महिला पुलिस पर छींटाकसी कर रहे शोहदे, एंटी रोमियो ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के न्यू कॉलोनी पार्क के पास से एंटी रोमियो टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पार्क में घूमने आई युवतियों-महिलाओं पर छींटाकसी कर रहे चार शोहदों को एंटी रोमियो की टीम ने शनिवार की शाम शहर की न्यू कॉलोनी से दबोच लिया। उन्हें थाने में रखा गया है। सभी शोहदे न्यू कॉलोनी व आस-पास के ही रहने वाले हैं। सादे वर्दी में घूम रही महिला पुलिस कर्मियों की मदद से टीम ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

शाम के वक्त बाजार-पार्कों की ओर आने-जाने वाली महिलाओं-युवतियों पर लगातार छींटाकसी की शिकायत मिल रही थी। एसपी के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व एंटी रोमियो टीम शनिवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे न्यू कॉलोनी पार्क पहुंची। सादे वर्दी में महिला पुलिस कर्मी पार्क के आस-पास खड़ी हो गईं। उन्हें देखकर शोहदे छींटाकसी करने लगे। महिला पुलिस कर्मियों का इशारा मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों शोहदों को पकड़ लिया। उन्हें महिला थाने ले जाया गया। अचानक हुई इस घटना से हर कोई सकते में आ गया। महिला थाना एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए शोहदों को थाने में रखा गया है। उनके घर वालों को सूचना दी गई है। सुबह एसपी के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शोहदों के खिलाफ यह अभियान लगातार चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें