मारपीट की घटनाओं में 15 घायल
जैतपुरा, बेलवा पांडेय, बरडिहा और पड़री पांडेय में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मारपीट की चार घटनाओं में 15 लोग घायल हो गए। सभी का नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। पुलिस मामलों की जांचकर रही हैं।
जैतपुरा गांव में नल पर हाथ धोने को लेकर गुरुवार की दोपहर को कुछ लोगों ने घर में घुसकर मेराज की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची मां यास्मीन को भी पीटा गया। इसी बात को लेकर बुधवार की रात को भी दोनों पक्ष आपस में भिड़े थे। हमलावरों से बचने के लिए फाटक बंद करते समय दूसरे पक्ष के जफरुल हसन को भी चोट आई है। मारपीट की दूसरी घटना बरडिहा गांव की है। यहां आपसी विवाद में हुई मारपीट में मनोज, रानी, राधासूरत, बब्बी, कृष्णावती और दूसरे पक्ष से रामचंद्र समेत दो लोग घायल हो गए। बेलवा पांडेय में मारपीट में सीमा देवी, लालदेवी, कमलेश और दूसरे पक्ष से संजू, चानमणि घायल हो गए। उधर, पड़री पांडेय में कमलावती देवी ने प्रधान पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। मारपीट की घटनाओं में बरडिहा गांव में यूपी-100 की टीम मौके पर पहुंची थी। एसओ भूपेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।