देवरिया। सलेमपुर इलाके के मिश्रौली गांव का रहने वाला एक किशोर की गुरुवार की रात मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
सलेमपुर के मिश्रौली गांव के रहने वाले उमाशंकर का बेटा अंशु (17) पढ़ाई करता था। गुरुवार की रात को बाइक से कहीं गया था। लौटते समय गांव के पास ही किसी एक वाहन ने ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना के बाद पहुंचे परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर रास्ते से ही चले आए। सूचना के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।