फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन का रकम मांगने पर होटल मालिक को सिपाही ने पीटा

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर सिपाई के पिटाई से घायल होटल मालिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित एक होटल मालिक को सिपाही से भोजन का रुपये मांगना महंगा पड़ा। सिपाही ने होटल मालिक की पिटाई कर दी। शोर सुन जब लोग पहुंचे तो सिपाही फरार हो गया। घायल होटल मालिक को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बरहज निवासी संतोष प्रसाद जायसवाल की रेलवे स्टेशन परिसर में होटल है। कोतवाली थाने में तैनात एक सिपाही होटल में अक्सर भोजन करने आता है। गुरुवार की रात 10 बजे वह होटल में भोजन करने आया। संतोष के अनुसार भोजन करने के बाद वह बिना रुपये दिए ही जाने लगा। इस जब रुपये की मांग की गई, तो सिपाही नाराज हो गया और गाली गलौज करते हुए पीटने लगा। शोर सुन रेल यात्री व आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों की भीड़ देख सिपाही भाग गया। संतोष ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। बताया है कि पहले का भी 360 रुपये बकाया है। कोतवाल विजय सिंह गौर ने कहा कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें