दो थानेदार सहित 11 दरोगा बदले
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक मृगेंद्र सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था और बेहतर करने को लेकर दो थानेदारों सहित 11 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए। एसपी ने खैराबाद एसओ बलबीर सिंह को वहां से हटा कर सदरपुर थाने का नया एसओ बनाया है। एसपी ने सदरपुर के थानेदार सचिन कुमार सिंह को खैराबाद एसओ बनाया है। एसआई जुनैद आलम को खैराबाद कस्बे से महमूदाबाद कस्बे का चौकी इंचार्ज बनाया है। दरोगा अवधेश यादव को पिसावां थाने की कुतुबनगर चौकी का प्रभार दिया गया है। भिखारी यादव को रामकोट की नवीन चौक पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। दरोगा विनोद कुमार शर्मा को खैराबाद थाने का कस्बा इंचार्ज बनाया गया है। एसआई सतीश चंद्र यादव को रामपुर मथुरा की चांदपुर पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। दरोगा शिव शंकर सिंह को रामपुर कलां थाने की सरैंया पुलिस चौकी प्रभारी बनाया गया है। एसआई संजीव कुमार को पिसावां की कुतुबनगर चौकी से बिसवां की सांडा पुलिस चौकी प्रभारी बनाया गया। शेषनाथ सिंह को बिसवां की सांडा चौकी से महोली के बड़ागांव चौकी प्रभारी बनाया गया है। दरोगा महेंद्र प्रताप सिंह को तंबौर कस्बे का प्रभारी बनाया गया है।