फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पहुंची दिल्ली से आई प्रेमिका, घंटों चला ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी (देवरिया)। इलाके के एक गांव का युवक दिल्ली के किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वहां की एक युवती से उसकी करीबी बढ़ गई। दोनों एक साथ रहने लगे। तीन माह पहले युवती को झांसा देकर युवक घर चला आया। पता लगाते हुए युवती थाने पहुंची। युवक के घर वालों और पुलिस की मौजूदगी में करीब चार घंटे तक हाई प्रोफाइल ड्रामा चला। अंत में जिद पर अड़ी युवती को युवक अपने घर ले गया।
विज्ञापन

दिल्ली से एक युवती करीब 10 बजे थाने पर पहुंची। सल्लहपुर गांव के एक युवक पर शादी के बाद छोड़ने का आरोप लगाते हुए उससे मिलवाने की गुहार लगाई। पुलिस ने युवक और उसके घर वालों को थाने पर बुलाया। युवक को देखते ही युवती आग बबूला हो गई। युवती की बात सुनकर युवक के घर वाले भी दंग रह गए, क्योंकि युवक ने घर वालों को भी कुछ नहीं बताया था। युवती युवक के साथ उसके घर रहने की जिद पर अड़ गई और पुलिस के सामने आक्रामक हो गई। चार घंटे तक पुलिस ने पंचायत कराई। लेकिन युवक ने युवती पर पहले से एक शादी करने का आरोप लगाते हुए साथ रखने से इनकार कर दिया। इस पर और मामला बिगड़ गया। बाद में युवक के घर की महिलाएं युवती को साथ ले गईं। एसओ विजय नारायण ने बताया कि युवती थाने पर आई थी। पंचायत में युवती और युवक को मिला दिया गया है। युवक उसे लेकर घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें