कोतवाली थाना क्षेत्र के करनपुर में हाईवोल्टेज तार खींचते वक्त अचानक करंट आ गया। जिससे पोल पर चढ़े मजदूर को तेज झटका लगा और वह सिर के बल नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोट आने पर उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
हाईडिल कालोनी से आगे जय गुरुदेव आश्रम से सटे करनपुर गांव से होकर हाईटेंशन सप्लाई लाइन बनाई जा रही है। जिसका एक ठेकेदार को ठेका मिला है। ठेकेदार ने छत्तीसगढ़ से 12 मजदूर लाकर काम पर लगाया। शनिवार रात में तार खींचते वक्त मजदूर युवक खंभे पर चढ़कर तार ठीक करने लगा। इसी दौरान अचानक तार में करंट का प्रवाहित होने लगा। किसी की समझ में कुछ आता इससे पहले पोल पर चढ़ा मजदूर झटके से नीचे जा गिरा। हादसे की सूचना पाते ही ठेकेदार पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए। मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है।