फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, भेजे गए जेल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
गौरीबाजार। थानाक्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी बेचू यादव की हत्या के मामले में नामजद आरोपी पिता और पुत्र को पुलिस ने गुरुवार को उनके गांव बभनौली मठ पुरुषोत्तम से गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बसंतपुर गांव निवासी 45 वर्षीय बेचू यादव सोमवार को किसी काम से वकीलगंज चौराहे पर गए थे। लौटते समय रात साढ़े आठ बजे गांव के पास मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनके साइकिल में ठोकर लग गई। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। ट्रैक्टर मालिक और उसके बेटे ने बेचू को जोरदार धक्का दे दिया। इससे बेचू के सिर में गंभीर चोट लग गई। मंगलवार की सुबह हालत गंभीर होने पर बेचू को जिला चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बैतालपुर के पास पहुंचने पर उनकी मौत हो गई। बेचू के भाई अर्जुन यादव की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक महेंद्र सिंह और बेटे राजू सिंह निवासी बभनौली मठ पुरुषोत्तम के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। गुरुवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर एसआई अवधेश यादव फोर्स के साथ बभनौलीमठ पुरुषोत्तम गांव पहुंचे। पुलिस टीम ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अरुण मौर्य ने बताया कि गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें